✕
सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी
By EditorialPublished on
मसूरिया में बालाजी रोड स्थित न्यू कॉलोनी में गैस पाइप लाइन के लिए खुदाई के दौरान जलदाय विभाग (Water supply department) की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शुक्रवार को हजारों लीटर पानी सड़क पर (Thousands of liters of water on the road) बह गया।
_202304081219228825.jpg)
x
_202304081219228825.jpg)
जोधपुर : मसूरिया में बालाजी रोड स्थित न्यू कॉलोनी में गैस पाइप लाइन के लिए खुदाई के दौरान जलदाय विभाग (Water supply department) की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शुक्रवार को हजारों लीटर पानी सड़क पर (Thousands of liters of water on the road) बह गया। न्यू कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। सड़क पर पानी बहने से आने-जाने वालों को भी परेशानी हुई। शुक्रवार दोपहर दो बजे न्यू कॉलोनी में पानी सड़क पर बहने लगा तो लोगों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सूचित किया। टीम पहुंची तो पता चला कि कॉलोनी में गैस पाइप लाइन (Gas pipeline) के लिए खुदाई के दौरान गुरुवार को पानी की पाइप लाइन टूट गई। शुक्रवार को इस क्षेत्र में जलापूर्ति की बारी थी । पानी आया तो क्षतिग्रस्त लाइन से बहकर बाहर आ गया। विभाग की ओर से गैस पाइप लाइन के लिए खुदाई कर रही एजेंसी एजीपी को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
