Hanuman Janmotsav
जयपुर : अंशु हर्ष द्वारा लिखित 'महाभारत के हनुमान' ('Hanuman of Mahabharata') किताब (Book) का कवर विमोचन हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav) के उपलक्ष पर चाँदी की टकसाल, जयपुर (Jaipur) स्थित काले हनुमान जी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर महंत गोपाल दास जी महाराज, युवाचार्य योगेश शर्मा और युवाचार्य जय शर्मा ने अंशु द्वारा लिखित इस किताब का कवर विमोचन किया। अंशु हर्ष ने बताया कि रामायण में हनुमान जी महाराज की भूमिका और योगदान के बारे मे लोगो को जानकारी है। पर महाभारत के समय भी हनुमान जी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके बारे मे लोगो को जानकारी नही है और ये किताब 'महाभारत के हनुमान' अंशु हर्ष द्वारा लिखी गयी है जो ये जानकारी लोगो तक पहुँचाने का कार्य करेगी।
Next Story