Hanuman Janmotsav

मुंबई । बोईसर (Boisar) में गुरुवार शाम को हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav) के तहत बजरंग दल (Bajrang Dal) व विश्व हिन्दू परिषद (Vishva Hindu Parishad) द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की झांकी को भी सम्मिलित किया गया। मारवाड़ी समाज के सैंकड़ों लोगों द्वारा एक जैसे सतरंगी साफे का पहनावा यात्रा में अलग ही छटा बिखेर रहा था। शोभायात्रा टाकी नाका से शाम 6 बजे शुरू हुई जो नवापुर रोड, पालघर रोड, बस डिपो होकर सर्कस ग्राउंड पहुँची जहाँ सभा को कई वक्ताओ ने संबोधित किया। शोभायात्रा में शिवाजी, भगवान राम, हनुमानजी की विशाल प्रतिमा, भोलेनाथ की छवि भी शामिल थी। कार्यक्रम में बजरंग दल जिला संयोजक चंदन सिंह, वीएचपी के एस पी सिंह, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित ने स्वागत किया। महावीर जैन, दहानू नगराध्यक्ष भरत राजपूत, ललित माली, प्रवीण राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, नारायण खत्री, दीपक राजपुरोहित, कृपाल सिंह रावत, अशोक राजपुरोहित, सम्पत लाल, सुमेर सिंह रावत, राजेंद्र छिपा आदि मौजूद रहे। शोभा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

Editorial

Editorial

Next Story