CM Kiran Kumar Reddy

दिल्ली : आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी (CM Kiran Kumar Reddy) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। हालांकि, कांग्रेस (Congress) से उन्होंने एक महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की खामियां भी गिनाईं और कहा कि 'गलत फैसलों के चलते ही पार्टी राज्यों में टूट रही है। खास बात है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा, कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।
क्यों छोड़ी कांग्रेस
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश (Country) की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।
तनातनी के बीच छोड़ी कांग्रेस
कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व से खींचतान के बीच उन्होंने मार्च 2023 में ही पार्टी छोड़ दी थी। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि रेड्डी की एंट्री से भाजपा को रायलसीमा क्षेत्र में फायदा मिल सकता है। साथ ही भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly elections)
में उन्हें सीएम चेहरा भी घोषित कर सकती है। राज्य में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
बना ली थी अपनी पार्टी
खास बात है कि साल 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी जय समैक्य आंध्र पार्टी का गठन किया था। हालांकि, साल 2018 में उनकी तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में वापसी हो गई थी। उन्होंने तब कहा था कि भले ही मैंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन मैं कांग्रेस से अलग नहीं हो सकता ।
Editorial

Editorial

Next Story