Muni Mahendra Kumar merged with Panchatatva, crowd gathered
मुंबई । बहुश्रुत परिषद संयोजक मुनि महेंद्र कुमार स्वामी की बैकुण्ठी यात्रा विलेपार्ले से प्रारंभ होकर चकाला मोक्षधाम पहुंची, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई। मुंबई तेरापंथ समाज सहित धर्मप्रेमी उनकी बैकुंठी यात्रा में सहभागी बने। मुनि अजीत कुमार मुनि जंबूकुमार मुनि अभिजीत कुमार मुनि जागृत कुमार मुनि सिद्ध कुमार के सानिध्य में जप अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल तातेड कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना मंत्री दीपक डागलिया के मार्गदर्शन में बेकुंठी यात्रा निकाली गई जो विलेपार्ले व अंधेरी के प्रमुख क्षेत्रों से होती हुई चकाला मोक्षधाम पहुंची। मुनि महेंद्रकुमार के संसारपक्षीय परिजन व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन किया।
आयोजन में विलेपार्ले युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद कोठारी, मंत्री शैलेश कोठारी महिला मंडल संयोजिका रेखा कोठारी सहसंयोजिका भावना डागलिया सहित विलेपार्ले तेरापंथ समाज सक्रिय रहे।

Next Story