Introduction conference on 7th May
मुंबई । दिगम्बर जैन सेवा संघ मुंबई (Mumbai) के तत्वावधान में विवाह योग्य युवक-युवतियों का 19वाँ परिचय सम्मेलन 7 मई रविवार को हलारी वीसा ओसवाल समाज हॉल दादर (पूर्व )में रखा गया है। संघ के महामंत्री कमल गंगवाल ने बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक एवं युवतियों के पंजीयन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल रखी गई है। सम्मेलन सफल बनाने अध्यक्ष कैलाशचंद छाबड़ा, कोषाध्यक्ष वर्धमान कासलीवाल, संयोजक निर्मल जैन, मनीष छाबड़ा, मनोज छाबड़ा, संजयराजा जैन, सुरेश हिंसावत, श्वेता चांदीवाल के साथ संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय हैं। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Next Story