✕
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 926 नए केस, एक दिन में 3 की मौत
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) अब कहर बन कर टूटने लगा है। 24 घंटे में आंकड़ा हजार के पास जा पहुंचा है। हर रोज पांच सौ से हजार के बीच नए केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को राज्य में 926 नए केस सामने आए और 3 मरीजों की मौत हो गुरुवार को भी 803 नए केस सामने आए थे और तीन लोगों की मौत हुई थी।
_202304081043425164.jpg)
x
मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) अब कहर बन कर टूटने लगा है। 24 घंटे में आंकड़ा हजार के पास जा पहुंचा है। हर रोज पांच सौ से हजार के बीच नए केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को राज्य में 926 नए केस सामने आए और 3 मरीजों की मौत हो गुरुवार को भी 803 नए केस सामने आए थे और तीन लोगों की मौत (Death) हुई थी। इस वक्त राज्य में कोरोना के ऐक्टिव केस 4487 हैं। शुक्रवार को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 423 रही. राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 98.12 फीसदी है।
राज्य में अब तक कुल 8 करोड़ 66 लाख 87 हजार 653 लोगों की लैब में कोरोना टेस्टिंग (Corona testing) की जा चुकी है। इनमें से 81 लाख 48 हजार 599 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यानी जांच किए गए मरीजों में से 9.40 फीसदी मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एक तरफ कल ही आईआईटी कानपुर के एक विशेषज्ञ ने दावा किया था कि इस बार कोरोना से मौतों का खतरा नहीं है, इस बार कोरोना सर्दी-खांसी- -जुकाम की तरह आएगा और चला जाएगा, लेकिन महाराष्ट्र में लगातार दो दिन कोरोना से हुई तीन मौत ने खौफ पैदा कर दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
