✕
नीता अंबानी के कल्चर सेंटर उद्घाटन में छाया जोधपुर सूट
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) में कुछ दिनों पहले ही नीता अंबानी (Nita Ambani) के कल्चर सेंटर (Culture Center) का शुभारंभ (Launch) किया गया। इसमें दुनियाभर के सेलिब्रिटी हिस्सा लेने पहुंचे थे। लेकिन, इनमें सबसे खास और कॉमन बात थी इसमें आए सेलिब्रिटी (Celebrity) का ड्रेस कोड। ये ड्रेस जोधपुर बंद गले का सूट था, जिसे खुद ईशा अंबानी ने चुना था।
_202304081637284039.jpg)
x
_202304081637284039.jpg)
जोधपुर : मुंबई (Mumbai) में कुछ दिनों पहले ही नीता अंबानी (Nita Ambani) के कल्चर सेंटर (Culture Center) का शुभारंभ (Launch) किया गया। इसमें दुनियाभर के सेलिब्रिटी हिस्सा लेने पहुंचे थे। लेकिन, इनमें सबसे खास और कॉमन बात थी इसमें आए सेलिब्रिटी (Celebrity) का ड्रेस कोड। ये ड्रेस जोधपुर बंद गले का सूट था, जिसे खुद ईशा अंबानी ने चुना था। मेजबान मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, आनंद महिंद्रा, सैफ अली खान सहित अन्य ने जोधपुर (Jodhpur) के जाए जन्मे व देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ के डिजाइन किए बंद गला सूट पहने। इसके अलावा निक जॉनस, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विधु विनोद चोपड़ा, राजू हीरानी, अनुपम खेर, आदित्य ठाकरे, अजय पीरामल, अपोलो हास्पिटल्स के मालिक सहित कई बड़े चेहरे जोधपुरी बंद गला में थे। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी कई सेलिब्रिटीज के लिए जोधपुरी बंद गला सूट डिजाइन किए।
6 महीने में 600 से ज्यादा मेहमानों के सूट हुए तैयारः
राघवेंद्र (Raghavendra) के मुंबई स्थित शोरूम में 600 से ज्यादा मेहमानों की लिस्ट 6 महीने पहले ही भेज दी गई थी। इसके लिए एक्स्ट्रा स्टाफ लगाकर इस काम को अंतिम रूप दिया गया। जोधपुर का ये रिफाइन फैशन आने वाले 1 या 2 साल में दुनिया में छा सकता है। इस इवेंट को सिर्फ भारतीय मीडिया (Indian media) ने ही नहीं दुनियाभर की मीडिया ने कवर किया । क्राफ्ट टीम और खास तौर पर जोधपुरी बंद गला को काफी सराहना मिली।
जोधपुरी बंद गला में भी फ्यूजन :
कई फैब्रिक को मिक्स कर जोधपुरी बंद गला बनाने से फ्यूजन भी देखने को मिला। मेहमानों ने जोधपुरी आउटफिट्स के साथ ही साउथ व संपूर्ण इंडियन क्राफ्ट (Indian Craft) को समेटे ड्रेसेज पहनीं। इसमें फैशन का पास्ट, प्रजेंट और लैदर व डेनिम के बंद गला से फ्यूचर ट्रेंड्स भी दिखाया। भारत (India) के नामी फैशन डिजाइनर्स के कलेक्शन (Fashion designers collection) दिखे। देश-दुनिया में नाम कर रहे हैं राघवेंद्र राठौड़ राघवेंद्र राठौड़ जोधपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य हैं। स्कूली जीवन खत्म करते ही इनका क्रिएटिविटी (Creativity) में दिमाग दौड़ने लगा । इन्होंने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की। उसके बाद न्यूयॉर्क में ही दो प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर दोना करन और ऑस्कर डो ला रेंट के साथ काम किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
