✕
युवक की फर्जी शादी करवाने वाली महिला ऐजेन्ट गिरफ्तार
By EditorialPublished on
Thana police, Marriage of youth, Agent lady, Jaipur, Agent lady, Accused, Marriage, Wife, Police, Officer, Head constable
_202304081324435937.jpg)
x
_202304081324435937.jpg)
उदयपुर : जिले की सायरा थाना पुलिस (Thana police) ने एक युवक की शादी (Marriage of youth) करवाकर कुछ दिन तक उसके घर में रहकर नकदी और जेवरात ले जाने वाली लुटेरी दुल्हन के मामले में युवक की शादी करवाने वाली ऐजेन्ट महिला (Agent lady) को गिरफ्तार किया है।
यह महिला जयपुर (Jaipur) की एक संस्था से जुड़ी है और इसने लुटेरी दुल्हन के डिसा का फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसकी शादी करवाई थी। थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि ताराशंकर पुत्र खुमाणी लाल निवासी पानेरियों की भागल ने ममता पालीवाल निवासी लोधाघाटी नाथद्वारा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी (Accused) ने उसकी शादी (Marriage) एक लड़की से करवाने का आश्वासन दिया और इसके एवज में 3 लाख 35 हजार रूपए मांगे। उसने पैसे दिए इसके बाद आरोपी ने उसकी शादी 29 फरवरी को करवाई। उसकी पत्नी 5 मार्च को पगफेरे के लिए गांव गई और वापस 19 मार्च को आई। घर पर आने के बाद घर से उसकी पत्नी (Wife) उसकी मां के तीन किलो चांदी के जेवर पांच तोला वजनी चूड़ियां व चैन और शादी में उसके द्वारा दिया गया मंगलसूत्र लेकर चली गई और अपने पीहर चली गई। इस महिला ने वापस आने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ रहने के दौरान लगातार फोन पर बात करती रहती थी और रात में भी फोन पर बातें करती थी । उसके द्वारा मना करने पर उसकी पत्नी उसे धमकाती थी। अब जब वह उसकी पत्नी को फोन कर रहा है तो वह फोन पर उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रही है।
इस पर उसने अन्य ने पता किया तो पता चला कि यह पूर्व में भी इसी तरह से शादी कर कई लोगों से ठगी कर चुकी है। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच अधिकारी (Officer) हैड कांस्टेबल (Head constable) यशवंत सिंह ने आरोपी महिला ममता उर्फ प्रमिला पत्नी भैरूलाल पालीवाल पुत्री विष्णु पालीवाल निवासी लोधाघाटी नाथद्वारा को गिरफ्तार किया। महिला जयपुर की ग्रामीण विकास चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर से जुड़ी है और इसने ताराशंकर पालीवाल से 5100 रूपए लेकर रसीद भी दी है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि सुभार्गी पुत्री भावेश शर्मा निवासी डिसा गुजरात का फर्जी आधार कार्ड बनवाया और उससे शादी करवाई। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय (Court) में पेश किया जहां से एक दिन के रिमाण्ड पर प्राप्त किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
