✕
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने किया जनता की अदालत का आयोजन
By EditorialPublished on
तेरापंथ (Terapanth) प्रोफेशनल फोरम ने जनता की अदालत (Janata Ki Adalat) कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समाज की प्रमुख हस्तियों से सवाल जवाब किये गए। साध्वी विद्यावती एवं साध्वीवृंद के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन कांदिवली (Kandivali) में हुआ

x

मुंबई । तेरापंथ (Terapanth) प्रोफेशनल फोरम ने जनता की अदालत (Janata Ki Adalat) कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समाज की प्रमुख हस्तियों से सवाल जवाब किये गए। साध्वी विद्यावती एवं साध्वीवृंद के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन कांदिवली (Kandivali) में हुआ। आयोजन में फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कोठारी उपस्थित रहे। ‘जनता की अदालत’ के कटघरे में थे तेरापंथी सभा मुंबई के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट, विनोद कच्छारा एवं मेघराज धाकड़। फोरम के मुंबई (Mumbai) अध्यक्ष राज सिंघवी जिरह कर रहे थे जबकि जज थे चातुर्मास व्यवस्था समिति के महामंत्री सुरेंद्र कोठारी।
राज सिंघवी ने कटघरे में मौजूद लोगों पर कई आरोप लगाए जिनके जवाब उन्होंने दिए। उपस्थित दर्शकों ने भी सवाल पूछे और उनका जवाब भी दिया गया। इस दौरान कई ऐसे सवाल किए गए जिनको लेकर समाज में लोग आपस में बात तो करते हैं, लेकिन मंच न मिल पाने के कारण वे सवाल सवाल ही रह जाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद गोपाल शेट्टी (MP Gopal Shetty) एवं नगरसेविका सुनीता यादव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आरंभ साध्वीवृंद के उद्बोधन से किया गया। संचालन फोरम के मुंबई मंत्री कमल मेहता ने किया। चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, तेरापंथी सभा कार्याध्यक्ष नवरतन गन्ना, मंत्री दीपक डागलिया, बीसी भलावत, पूर्व सभाध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद कच्छारा, देवीलाल श्रीश्रीमाल, बाबूलाल बापना, वंदना डांगी, भूपेश कोठारी, महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया, महामंत्री मधु देरासरिया, मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण, प्रकाशदेवी तातेड़, कुमुद कच्छारा, तरुणा बोहरा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष कंचन सिंघवी मौजूद रहे। राहुल डांगी, हेमंत लोढ़ा, चिराग पामेचा, नीरज मोटावत, ओम जैन सक्रिय रहे।
Next Story
Related News
X

