Devlok Gaman of Muni Mahendra Kumar, Baikunthi Yatra today
मुंबई । आगम मनीषी मुनि महेंद्र कुमार स्वामी का विलेपार्ले में गुरुवार को देवलोक गमन हो गया। तेरापंथी सभा मुंबई (Mumbai) अध्यक्ष मदनलाल तातेड ने बताया कि मुनि महेंद्र कुमार को उनके सहवर्ती संत मुनि अजीत कुमार ने दोपहर तीन बजे सगारी संथारा पछकाया था, जो 17 मिनट पश्चात सींझ गया। कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना के अनुसार बैकुण्ठी यात्रा शुक्रवार सुबह निकाली जाएगी। विलेपार्ले युवक परिषद ने इस अवसर पर जप अनुष्ठान का आयोजन किया है। मंत्री दीपक डागलीया के अनुसार मुनि महेंद्र कुमार बहुश्रुत परिषद के संयोजक थे। आचार्य महाश्रमण के मुंबई चातुर्मास की तैयारियां उनके के मार्गदर्शन में हो रही थी। विलेपार्ले की टीम अरविंद कोठारी के नेतृत्व में यात्रा की तैयारी कर रही है।

Editorial

Editorial

Next Story