✕
बिसा नागदा समाज ने मनाई महावीर जयंती
By EditorialPublished on
सकल दिगंबर जैन बिसा नागदा समाज (Bisa Nagda Samaj) मुंबई (Mumbai) एवं समाज युवाओं ने भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव

x

मुंबई । सकल दिगंबर जैन बिसा नागदा समाज (Bisa Nagda Samaj) मुंबई (Mumbai) एवं समाज युवाओं ने भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव योगी सभागृह दादर (Dadar) में मनाया। मंगलाचरण से कार्यक्रम का आगाज हुआ। सहयोगियों का सम्मान किया गया। भगवान को रजत पालने में विराजमान करके झूला झुलाने का धर्म लाभ लिया। संगीतकार विक्की जैन ने भगवान महावीर के जीवन आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। सकल दिगंबर जैन समाज के श्रावक श्रविकाओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन सफल बनाने बिसा नागदा दिगंबर जैन समाज मुंबई एवं समाज के युवाओं के साथ चंद्रप्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय वडाला, याशिका चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई का सहयोग रहा। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Next Story
Related News
X

