Bhagwan Mahavir birth anniversary organized in Ulwe
मुंबई । भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) जन्मोत्सव का उलवे में आयोजन किया गया। भगवान की शोभा यात्रा सेक्टर 5 से शुरू हो मुख्य मार्ग से शगुन चौक, रुक्मणी विट्ठल मंदिर हॉल पहुँची। रथ में भगवान की छवि एवं अणुव्रत संदेश लिए अणुव्रत रथ चल रहा था। सभा में मंगलाचरण उल्वे महिला मंडल ने किया। उल्वे ज्ञानशाला एवं नवयुवतियों ने प्रस्तुति दी । मुख्य वक्ता रतन सियाल, चंद्रप्रकाश मेहता ने भगवान महावीर के जीवन एवं सिद्धांतों को समझाया। अणुव्रत समिति मुंबई मंत्री वनिता बापना ने अणुव्रत के नियमों को बताया। स्थानकवासी समाज के पूर्व अध्यक्ष नरपेंद्र मेहता, गोरेगाँव संघ मंत्री मनोज सामर, विराग मधुमलती ने महावीर स्तुति की। महिला मंडल संयोजिका सीमा हिरण, कशिश दुग्गड, वंशिका चपलोत, रितु कोठारी, लीला, वंदना राठौर, बेबी ओस्तवाल ने कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम के प्रायोजक मांगीलाल, दौलत, रतन, राहुल, जितेन्द्र, आशादेवी पामेचा परिवार का सम्मान किया गया। संचालन अणुव्रत समिति मुम्बई उपाध्यक्ष रोशन मेहता व आभार ज्ञापन जयश्री आच्छा ने किया। यह जानकारी राकेश सियाल, विकास लोढ़ा ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story