✕
दुष्कर्म और हत्या का आरोपी ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
नवी मुंबई (Navi Mumbai) के एक गांव से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के करीब दो सप्ताह बाद 36 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक (Autorickshaw Driver) की गिरफ्तारी (Arrest) हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म (Rape)

x

मुंबई । नवी मुंबई (Navi Mumbai) के एक गांव से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के करीब दो सप्ताह बाद 36 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक (Autorickshaw Driver) की गिरफ्तारी (Arrest) हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) करने और उसकी हत्या करने का आरोप है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 भी जोड़ी गई है। दरअसल, आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूली है, जिसके बाद पुलिस ने धारा 376 जोड़ी है। करीब 35 वर्षीय महिला का शव अदावली-भटावली गांव के एक सुनसान इलाके से बरामद किया गया था। पत्रकारों के साथ बातचीत में पुलिस (Police) ने बताया कि 22 मार्च को महिला का शव मिला था। उसके बाद तुर्भे पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के जरिए पता चला कि महिला एक ऑटोरिक्शा से मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद ऑटोरिक्शा चालक को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की बात कबूली। साथ ही आरोपी ने बताया कि महिला से उसने 1000 रुपये मांगे, तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने कंक्रीट के ब्लॉक से महिला पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
