Nirmala Sitharaman
नई दिल्ली (एजेंसी) । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरूवार को कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना किसी सबूत के सरकार के खिलाफ आरोप लगाते रहते है। वित्त मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि अडानी को यह सब कुछ दे दिया गया है तो यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अडानी को थाली में सजाकर पोर्ट (बंदरगाह) दिया था।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बेंगलुरू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के मामले में राहुल गांधी बार-बार के अपराधी हैं। सीतारमण ने कहा, उन्होंने इसे 2019 में किया था । वह इसे फिर से कर रहे हैं। वह सीखते नहीं हैं। संसद के बजट सत्र
(Budget Session)
में हंगामे का कारण बने अडानी मुद्दे को संबोधित करते हुए, निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि अडानी को ये सब चीजें दी गई है, तो यह सच नहीं है। सीतारमण ने कहा, यह केरल की कांग्रेस सरकार थी, जिसने अडानी को विजिम पोर्ट वाली में परोस कर दिया था। यह किसी टेंडर के आधार पर नहीं दिया गया था। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ बार-बार आधारहीन आरोप लगाने वाले बनते जा रहे हैं उससे पहले मंगलवार को मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों का मकसद मजबूत हो रही भारतीय अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाना है। यह ऐसे समय में किया जा रहा है जब वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

Editorial

Editorial

Next Story