✕
तेलंगाना भाजपा प्रमुख आधी रात को गिरफ्तार
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना (Telangana BJP) इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) को मंगलवार आधी रात 10वीं कक्षा का हिन्दी प्रश्न पत्र लीक करने में कथित रूप से संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested)

x

करीमनगर (एजेंसी) । भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना (Telangana BJP) इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) को मंगलवार आधी रात 10वीं कक्षा का हिन्दी प्रश्न पत्र लीक करने में कथित रूप से संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया गया। उनके खिलाफ मामला करीमनगर टू टाउन पुलिस स्टेशन (Police Station) में और वारंगल के कमलापुर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, संजय को सुरक्षात्मक उपायों के रूप से गिरफ्तार किया गया है जिससे छात्रों की परीक्षाएं बाधित न हो सके। पुलिस ने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि संजय ने विकाराबाद और कमलापुर में प्रश्न पत्र लीक (तेलुगु और हिंदी) पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें यह भी कहा गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के व्यवहार से शांति और सुरक्षा में बाधा उत्पन्न हुई तथा उन्होंने पार्टी नेताओं से परीक्षा केंद्रों पर धरना देने का आह्वान किया। एसीपी थुला श्रीनिवास के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने संजय को मंगलवार आधी रात गिरफ्तार किया, जब वह 9वें दिन के समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सास के घर पर थे। उन्हें यादाद्री भुवनगिरी जिले के बोम्मलरामाराम पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया दिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बंडी संजय कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को पूरे राज्य में धरना-प्रदर्शन किया।
Next Story
Related News
X

