✕
नालासोपारा में महावीर जन्म कल्याणक पर रथयात्रा का आयोजन
By EditorialPublished on
नालासोपारा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रथयात्रा (Rath Yatra) का आयोजन किया गया। प्रातः नवनीत हॉस्पिटल से रथयात्रा निकली

x

मुंबई । नालासोपारा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रथयात्रा (Rath Yatra) का आयोजन किया गया। प्रातः नवनीत हॉस्पिटल से रथयात्रा निकली। अंत में अचलगच्छ उपाश्रय श्रीपाल कॉम्प्लेक्स में धर्म सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दीक्षार्थी रितिका का बहुमान किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष किशन कोठारी, मंत्री दिनेश धाकड़ व कोषाध्यक्ष मनोज सोलंकी के मार्गदर्शन में टांकी रोड़ कॉर्नर पर शरबत वितरण किया गया। आयोजन सफल बनाने तेरापंथ सभाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेहता, मंत्री पारस बापना, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, मोहन कुमठ, विशाल चोरडिया, रमेश ढालावत, अरविंद धाकड़, किशोर मंडल संयोजक विदित ढालावत, दीपक सोलंकी, चंद्रप्रकाश धाकड़, धर्मेश कच्छारा, अनिल परमार, अशोक सोलंकी, महेन्द्र सोलंकी, बाबूलाल कोठारी, नवीन जैन, हीरालाल डागलिया, भेरूलाल चौहान, बाबूलाल सिंघवी, संजय सिंघवी, वसंत कोठारी, जितेश हिरण, कमलेश खाब्या, ललित कोठारी, गोटू मेहता, कालूलाल राठौड़, भावेश गुंदेचा, उमेश कोठारी, दीपक वागरेचा, पंकज खाब्या, अर्पित ढालावत, चंद्रप्रकाश ढालावत, महिला मंडल संयोजिका वनीता सोलंकी, वर्षा धाकड़, ज्योति हिरण, संगीता ढालावत, अंजू छाजेड, शिल्पा चौहान आदि सक्रिय रहे।
Next Story
Related News
X

