Rally taken out on Lord Mahavir Janma Kalyanak
मुंबई। भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर महावीर युवा मंच डोंबिवली के नेतृत्व में सकल जैन समाज की रैली निकाली गयी। रैली जैन मंदिर गुप्ते रोड से मराठा मंदिर हॉल डोंबिवली वेस्ट में संपन्न हुई। मंगलाचरण संजय खाब्या व दिनेश श्रीश्रीमाल ने किया। मूर्तिपूजक संघ की साध्वी ने भगवान महावीर के पद चिन्हों पर चलने की बात कही। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष वर्धमान,
महावीर युवा मंच के अध्यक्ष ख्यालीलाल कच्छारा, मंत्री संपत रांका, कार्याध्यक्ष राजेंद्र काठेड, माणक सुराणा, मूर्तिपूजक संघ के धीरुभाई, तेरापंथी सभा अध्यक्ष गणपत हिंगड़, युवक परिषद् अध्यक्ष ललित मेहता, मंत्री राहुल कोठारी, मुंबई सभा उपाध्यक्ष भगवती पटवारी, डोंबिवली ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सागरमल इंटोदिया आदि की उपस्थिति रही। संचालन पूर्व अध्यक्ष दलपत इंटोदिया ने किया। मंत्री संपत राका ने आभार व्यक्त किया। यह जानकारी भगवतीलाल सोनी ने दी।
Next Story