Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav celebrated in Ghatkopar
मुंबई । मेवाड़ महिला मंडल उप मंडल घाटकोपर ने आनन्द भवन में भगवान् महावीर का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव उपवास, तपस्या के साथ मनाया। मंडल अध्यक्ष ललिता डांगी के नेतृत्व में महिलाओं ने नवकार महामंत्र के जाप एवं सामायिक आराधना की। भगवान् महावीर के जीवन चरित्र पर मोनिका मारू, दीपिका ओस्तवाल, लवीना कोठारी, लाड सिंघवी, प्रियंका लोढ़ा, कुसुम तातेड़, विमला सिंघवी, लीला चीपड़, सन्तोष कर्णावट ने विचार रखे। रेखा पामेचा, कमलेश तातेड़, डिंपल छाजेड़, रेखा ओस्तवाल, उमा डांगी, नेहा गन्ना, अनिता छाजेड़, मीना खरवड़, ललिता ओस्तवाल, सीमा कोठारी, मंजू सिंघवी, संगीता पोखरना, ऋतु पामेचा, रेखा सिंघवी, अंजलि सूर्या, प्रियंका ओस्तवाल, मंजू मेहता, अरुणा संचेती, प्रतिमा सरुपरिया आदि उपस्थित थी। मंत्री रक्षा कुकड़ा, कोषाध्यक्ष रीना चोरड़िया सक्रिय रही। यह जानकारी देवीलाल इंटोदिया ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story