Mahavir Janma Kalyanak celebrated in Santacruz
मुंबई । सांताक्रूज़ में महावीर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। तेरापंथ भवन से कार्यक्रम स्थल तक रैली निकली गयी। साध्वी संयमलता, साध्वी मार्दवश्री, साध्वी मनीषाप्रभा, साध्वी रौनक प्रभा का सानिध्य रहा। साध्वी संयमलता ने अनेकांतवाद,अपरिग्रह, सत्य, अहिंसा आदि पर विचार रखे। महावीर के सिद्धांतों को अपना कर कैसे एक स्वस्थ, आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है, इस पर किशोर, कन्या एवं महिला मंडल ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार थे। युवक परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री भूपेश कोठारी, मुंबई सभा कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना, मंत्री दीपक डागलिया, चातुर्मास व्यवस्था समिति महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कोठारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम सफल बनाने में स्थानीय सभाध्यक्ष राजेंद्र नौलखा, मंत्री महेश कोठारी, युवक परिषद् अध्यक्ष मनीष बापना, मंत्री निलेश कोठारी, किरण परमार, अनिल गेलड़ा, राकेश मेहता, महिला मंडल संयोजिका ममता कोठारी, सहसंयोजिका डिंपल परमार माया बाफना, कन्या मंडल संयोजिका दृष्टि मादरेचा, किशोर मंडल संयोजक विधित धाकड़, गगन गेलड़ा सक्रिय रहे।

Editorial

Editorial

Next Story