Mahavir birth anniversary celebrated with enthusiasm in Kandivali
मुंबई । शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय के सानिध्य में कांदिवली तेरापंथ भवन में महावीर जन्मोत्सव मनाया गया। शुरुआत तेरापंथ सभा मंत्री अशोक हिरण के मंगलाचरण से हुई। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा, मालाड सभाध्यक्ष इंद्रमल कच्छारा, कांदिवली महिला मंडल अध्यक्ष नीतू नाहटा, कांदिवली सभाध्यक्ष पारसमल दुग्गड़, महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तरूणा बोहरा, मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण, विनीत संघवी ने विचार रखे। साध्वी डाॅ. रिद्धियशा ने कविता प्रस्तुत की। साध्वी मृदुयशा ने गीत का संगान किया। साध्वी प्रेरणाश्री ने कहा कि महावीर की जीवन कहानी सबके लिए कहानी है। ज्ञानार्थियों व महिला मंडल ने महावीर के 14 सपनों पर नाटक प्रस्तुत किया। ललित चपलोत ने गीत का संगान किया। साध्वी विद्यावती ने कहा कि हम मोह माया लोभ से दूर रहने का प्रयत्न करें, धर्म यही सिखाता है। कार्यक्रम से पहले रैली निकाली गई जो आशा नगर होते हुए तेरापंथ भवन पहुंची। संचालन साध्वी प्रियंवदा ने किया।

Next Story