Janta Sena

उदयपुर । जनता सेना (Janta Sena) के प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की मीटिंग संरक्षक रणधीर सिंह भीण्डर की अध्यक्षता में राजमहल भीण्डर में हुई जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसमें 7 अप्रेल को खेरोदा व कूंथवास मंडल, 8 को लूणदा व सालेड़ा मंडल व 9 को वाणियातलाई मंडल की पंचायतों की पंचायत वार मीटिंग रखी गई है। इसके लिए मंडल अध्यक्षों को तैयारी की ज़िम्मेदारी दी गई है। 14 मई 2023 को पूरे वल्लभनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भटेवर में रखा जायेगा, जिसकी तैयारी हेतु ज़िम्मेदारियां दीं गईं। जनता सेना द्वारा जून माह से पूरे विधानसभा क्षैत्र के प्रत्येक गांव जन संवाद यात्रा निकाली जाएगी जिसके रूट बनाने व यात्रा की तैयारी की भी ज़िम्मेदारी प्रमुख कार्यकर्ताओं को दी गई। मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह जैलाई, प्रदेश महामंत्री पारस नागौरी, सज्जन सिंह राणावत, जिला महामंत्री राकेश पचौरी, प्रधान भीण्डर हरि सिंह सोनीगरा एवं भीण्डर चेयरमेन प्रतिनिधि प्रकाश चौबीसा उपस्थित थे।

Next Story