✕
विरार में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
By EditorialPublished on
विरार ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार द्वारा लागू नए नियम के बारे में सदस्यों को जानकारी देने हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम (Hallmarking Awareness Program)

x

मुंबई । विरार ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार द्वारा लागू नए नियम के बारे में सदस्यों को जानकारी देने हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम (Hallmarking Awareness Program) तेरापंथ भवन में आयोजित किया। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सराफ एसोसिएशन उपाध्यक्ष भंवर मेहता थे। मुख्य वक्ता हॉलमार्किंग विभाग अधिकारी विक्रमसिंह ने केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल से लागू नए नियम के बारे में जानकारी देते हुए शंकाओं का समाधान किया।एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश हिंगड़ ने कहा कि विभाग की वेबसाइट बराबर नहीं चलती है और समय पर हॉलमार्किंग होकर सामान नहीं मिलता है। उन्होंने व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि जिस तरह पहले व्यापार करते थे, उस तरह से व्यापार नहीं चलेगा। सदस्यों ने हॉलमार्किंग सम्बन्धी समस्याएं सामने रखी। कार्य अध्यक्ष उदयलाल बोहरा, मंत्री आशीष संघवी, कोषाध्यक्ष राजकुमार हिरण, सागर हिंगड, ओमप्रकाश जोशी, प्रकाशचंद दुग्गड, चंद्रप्रकाश सोनी, निर्मल जैन, मदन जाट, रंगु दशाना, अनिल कराड, दुर्गेश खंडेलवाल, केसरसिंह, माधूसिंह आदि उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
