Embezzlement of gold worth 57 lakhs, two arrested
मुंबई । करीब 57 लाख रुपये सोने (Gold) की ठगी और गबन के मामले में एक कारोबारी समेत दो लोगों को एलटी मार्ग पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हितेश ऊर्फ सोमनाथ किर्तीवास मंडल (33) और निरपदा डिजेन मैती ऊर्फ निलेश (36) हैं। दोनों आरोपी मूल रूप से कोलकाता (Kolkata) के रहनेवाले हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और उनका खासा आपराधिक रिकार्ड है। उनके खिलाफ इसी तरह के तीन से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों से जल्द ही चोरी हुआ सोना बरामद कर लिया जायेगा। चेतन कुंदनमल शाह भायखला में रहते हैं और उनका स्वर्णाभूषणों की होलसेल बिक्री का कारोबार है। कालबादेवी में उनके मालिकाना हक की के. के. ज्वेलर्स नामक एक दुकान है। स्वर्णाभूषण तैयार करने के लिये आरोपियों ने शाह से दो किश्तों में एक किलोग्राम गोल्ड बिस्कुट्स लिये थे। लेकिन उन्होंने ना तो स्वर्णाभूषण तैयार किये और ना ही सोना लौटाया।

Editorial

Editorial

Next Story