✕
1 नंबर के लिये 3 कार मालिकों ने दिये 12-12 लाख
By EditorialPublished on
खास नंबर के रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल करने के लिये अक्सर वाहन खरीदार उत्सकु रहते हैं। ऐसे खास नंबर्स को वीआईपी नंबर्स (VIP Numbers) माना जाता है और इसके लिये ज्यादा डिमांड

x

मुंबई । खास नंबर के रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल करने के लिये अक्सर वाहन खरीदार उत्सकु रहते हैं। ऐसे खास नंबर्स को वीआईपी नंबर्स (VIP Numbers) माना जाता है और इसके लिये ज्यादा डिमांड होने के कारण इन वीआईपी नंबर्स के लिये ज्यादा कीमत भी वसूली जाती है। इसी तरह अपने वाहनों के लिये 1 नंबर का रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल करने के लिये 12 लाख रुपये अदा किये जाने की खबर है। इतना ही नहीं, शहर में 12 लाख रुपये देकर अपने वाहन पर 1 नंबर की नंबर प्लेट लगाकर इतरानेवाले एक नहीं तीन-तीन खरीदार सामने आये हैं। यानि कुल तीन खरीदार ऐसे हैं जिन्होंने साल 2022-23 में प्रीमियम कीमत पर यानि 12-12 लाख रुपये अदा कर अपने वाहन के लिये 1 नंबर हासिल किया है। इस तरह के वीआईपी नंबर के लिये वर्तमान सरकारी दर 4 लाख रुपये थी लेकिन वीआईपी नंबर के शौकीनों ने इसकी तीन गुना रकम देना मंजूर किया है। दो पहिया वाहन में भी 1 नंबर की डिमांड सबसे आगे है। इसके लिये कुछ दो पहिया मालिकों ने प्रत्येक रूपये 1.5 लाख रुपये का भुगतान किया है। 1 नंबर के लिये 786, 9999, 333 और 111 जैसे नंबर्स भी हैं जिनकी खासी डिमांड रहती है और वाहन खरीदार इनको काफी महंगी कीमत पर हासिल करने को बेताब रहते हैं। इससे सरकार को भी खासी कमाई हो जाती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
