Ram Mandir - Ayodhya
अयोध्या (एजेंसी) । अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण तेजी से चल रहा है। मंदिर के भूतल स प्रथम तल के निर्माण की तैयारी भी शुरू हो गई है। यहां लगने वाले दरवाजों तक से इसकी भव्यता की मिसाल दी जाएगी। मई-जून में जन्मभूमि परिसर में ही महाराष्ट्र (Maharashtra) के सागौन की लकड़ी से दरवाजों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसे हैदराबाद (Hyderabad) के कारीगर तैयार करेंगे। कार्यदायी संस्था एलएंडटी (L&T) व टाटा कंसलटेंसी (Tata Consultancy) इंजीनियरिंग ने दरवाजे, मंदिर की सीढ़ी व खंभों पर उत्कीर्ण की जाने वाली डिजाइन तैयार कर ली है, जिस पर मुहर भी लग चुकी है। मंदिर के मुख्य दरवाजे पर दर्शनार्थियों के स्वागत के लिए प्रतीक निर्मित होंगे, जिसमें हाथ जोड़े हुए दो महिलाओं का चित्र होगा। कई दरवाजों पर कमल दल तथा कुछ अन्य आकर्षक आकृतियां होंगी। पूरे दरवाजों को स्वर्ण मंडित किया जाएगा। मंदिर के प्रथम तल पर कुल 14 दरवाजे होंगे, जिसमें से 12 दरवाजे पूरी तरह से स्वर्ण जड़ित होंगे।
रेड सैंड स्टोन से बन रहा रामजन्मभूमि पथ
रामजन्मभूमि पथ 566 मीटर लंबा है। यह मार्ग हनुमानगढ़ी (Hanuman Garhi) के पृष्ठ सुग्रीव कला (Sugriva Kala) के बीच से होता हुआ राम मंदिर से जुड़ेगा। 40 करोड़ से बनने वाला यह पथ 30 मीटर चौड़ा है, जो राजस्थान के रेड सैंडस्टोन से बन रहा है।

Editorial

Editorial

Next Story