✕
प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ द्वारा संघर्ष का निर्णय
By EditorialPublished on
मंगलवार को राजस्थान (Rajasthan) आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ (Housing Board Employees Association) की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक मण्डल मुख्यालय मे संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष दशरथ कुमार राठौड की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। बैठक में प्रान्तीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों (Executive members) के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं के शाखा अध्यक्ष/सचिव एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया।

x

जयपुर : मंगलवार को राजस्थान (Rajasthan) आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ (Housing Board Employees Association) की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक मण्डल मुख्यालय मे संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष दशरथ कुमार राठौड की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। बैठक में प्रान्तीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों (Executive members) के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं के शाखा अध्यक्ष/सचिव एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया। उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए महासचिव प्रदीप शर्मा द्वारा बताया गया कि बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि पिछले 4 वर्षों में प्रशासन द्वारा भूमि प्राप्त करने के सार्थक प्रयास नही किये बल्कि मण्डल मे उपलब्ध भूमि को खुर्द बुर्द किया गया है। राज्य सरकार (State government) से स्वीकृति जारी किए एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्तियां नही की गयी। मण्डल मे फिजूल खर्चों पर अभी भी पाबंदी नही लगाई गई है। सभी सदस्यों द्वारा अतिशीघ्र संघर्ष प्रारम्भ किये जाने की आवश्यकता दर्शायी गयी तथा निर्णय लिया गया कि माह अपैल 2023 में प्रान्त व्यापी धरना आयोजित किया जावेगा तथा माह मई से चरणबद्ध रूप से संघर्ष की रूपरेखा निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्ती तक अविराम संघर्ष किया जावेगा ।
Next Story
Related News
X

