नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड
भुसावर : वैर विधान सभा (Assembly) की ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) झारौटी की कर्मठ समाज सेवी सरपंच मौसम बाई मीणा को जयपुर (Jaipur) में नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड (Award) अंतरराष्ट्रीय समरस्ता मंच एवं इंडो नेपाल (Nepal) समरसता मंच के तत्वावधान में 7 अप्रैल को जयपुर के केशर बाग मे राजस्थान स्थापना दिवस (Rajasthan Foundation Day) के साप्ताहिक कार्यक्रम के समापन केअवसर पर दिया जाएगा। मंच के सचिव योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में भारत नेपाल की वैदिक संस्कृति का पुनरुत्थान स्थापित करना है। विधान सभा से ग्राम पंचायत झारौटी की महिला सरपंच समाज सेवी को नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किए जाने की सूचना पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Editorial

Editorial

Next Story