✕
रिपोर्टर पर राहुल का फिर हमला
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को एक बार फिर से रिपोर्टर्स (Reporters) पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप वही बात क्यों पूछते हैं, जोकि बीजेपी (BJP) कहती है। यह पहला मौका नहीं है, जब राहुल ने मीडिया (Media) पर हमला बोला हो । इससे पहले भी वे मंचों से मीडिया पर विपक्ष की बात नहीं उठाने का आरोप लगाते रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) के दौरान भी बीजेपी से जुड़ा एक सवाल पूछने पर राहुल ने पत्रकार (Journalist) को निशाने पर लिया था।

x
नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress) के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को एक बार फिर से रिपोर्टर्स (Reporters) पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप वही बात क्यों पूछते हैं, जोकि बीजेपी (BJP) कहती है। यह पहला मौका नहीं है, जब राहुल ने मीडिया (Media) पर हमला बोला हो । इससे पहले भी वे मंचों से मीडिया पर विपक्ष की बात नहीं उठाने का आरोप लगाते रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) के दौरान भी बीजेपी से जुड़ा एक सवाल पूछने पर राहुल ने पत्रकार (Journalist) को निशाने पर लिया था।
राहुल गांधी मंगलवार को कांग्रेस दफ्तर जा रहे थे, जब कुछ पत्रकारों ने उनसे सवाल किए। एक पत्रकार ने पूछा कि बीजेपी कह रही है कि आप लोग ज्यूडिशियरी (Judiciary) पर दबाव डाल रहे हैं। इस पर राहुल ने रूककर रिपोर्टर (Reporter) से सवाल किया कि आप हमेशा वही क्यों कहते हैं जो बीजेपी कहती है ? बहुत सीधी सी बात है कि ये जो 20 हजार करोड़ रूपये अडानी की शेल कंपनियों में हैं, वे किसके हैं? यह पैसा बेनामी है । यह किसका पैसा है ?
बीजेपी ने रिपोर्टर पर सवाल उठाए जाने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद ने ट्वीट करके कहा कि एक बार फिर से अहंकारी राहुल गांधी ने मैसेंजर को शूट किया। हवा निकाल दी तंज के बाद राहुल ने फिर से मीडिया पर जायज सवाल पूछने को लेकर हमला बोला। क्या राहुल को इस बात का अंदाजा है कि पत्रकार एक तरफ से दूसरी तरफ उठे सवाल कैसे पूछते हैं। इसी तरह मीडिया काम करता है। शहजाद ने गांधी परिवार पर आरोप लगाया कि उनका इतिहास मीडिया को सेंसर करने का रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
