✕
विधायक शक्तावत ने आकोला ग्राम पंचायत में सुनी आमजन की समस्याएं
By EditorialPublished on
वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने मंगलवार को आकोला ग्राम पंचायत (Akola Gram Panchayat) क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का उद्घाटन , लोकार्पण किया साथ ही क्षेत्र वासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण करते हुए ग्रामीणों की मांगों पर कई घोषणाएं भी की ।

x

उदयपुर : वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने मंगलवार को आकोला ग्राम पंचायत (Akola Gram Panchayat) क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का उद्घाटन , लोकार्पण किया साथ ही क्षेत्र वासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण करते हुए ग्रामीणों की मांगों पर कई घोषणाएं भी की। वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह जिसके बाद से सुरखंड व शक्तावत ने आकोला ग्राम पंचायत क्षेत्र में राउप्रावि बरगटो का खेड़ा विद्यालय भवन का लोकार्पण, आकोला ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड आकोला के नवनिर्मित गोदाम का उद्घाटन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय (Government Primary School) उपला फला देवली में मनरेगा योजना अंतर्गत बनाई गई बाउंड्री वाल कार्य का उद्घाटन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ी आकोला में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत होने पर लोकार्पण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाबा का सोडा में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया रगेका जिसके बाद से सुरखंड व रोयणफला में जनसुनवाई की। इस दौरान अध्यक्षता सरपंच अणछाई देवी चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि
पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भेरूलाल मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भींडर खेमराज मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वल्लभनगर चंद्र प्रकाश मेनारिया, हीता मंडल अध्यक्ष संपत लाल सुथार, किशन धाकड़, दिनेश चौधरी सहित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे।
वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत (MLA Preeti Gajendra Singh Shaktawat) ने कहा कि हम सभी गहलोत रुपी पेड़ की छांव में सुरक्षित बैठे हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत का संकल्प है शिक्षित राजस्थान के रूप में हमारा प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहे । राजस्थान की जन कल्याणकारी योजनाओं की देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सराहना हो रही है कई राज्य अपने वहां भी उन्हें शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। वल्लभनगर विधानसभा में जिस प्रकार विकास का पहिया चल रहा है और अल्प समय में वल्लभनगर विधानसभा (Assembly) परिवार के हर गांव ढाणी में विकास की गंगा बही है अब इसे आपको नहीं रुकने देना है यह आपकी जिम्मेदारी है। वोट का समय आता है तब लोग कई प्रकार के लालच और प्रलोभन देकर वोट ले जाते हैं लेकिन वल्लभनगर विधानसभा में काम अगर किसी के राज में हुआ है तो वह कांग्रेस (Congress) सरकार है दूसरी सरकार (Government) आएगी तो विकास की गंगा यही रुक जाएगी। इस दौरान कई विद्यालयों में विधायक ने बच्चों से संवाद करते हुए सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे और उन्हे मिल रहे सरकारी लाभ के बारे में जानकारी दी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरगटो का खेड़ा के संस्था प्रधान विनोद जाट को सराहनीय कार्य पर उपखंड स्तर पर सम्मानित करने की बात कही। ग्रामीणों ने सड़क पानी सहित कई मांगे रखी जिस पर विधायक शक्तावत ने हाथों- हाथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरगटो का खेड़ा में शौचालय, बाउंड्री वॉल खेल मैदान, जोड़ा बावजी मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण, पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए हैंडपंपों को लगाने की घोषणा करते हुए जल्द कार्य शुरू होने की बात कही। संचालन गजेंद्र प्रसाद सुथार ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
