Mahavir Janma Kalyanak celebrated with Rathotsav
मुंबई । चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर भूलेश्वर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुलालवाडी, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कालबादेवी, सीमंधर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर मुम्बादेवी द्वारा भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर रथोत्सव गुलालवाडी से बैंड बाजों गाजों के साथ भूलेश्वर मंदिर पहुंचने पर समाजजनों ने पुष्प वर्षा से अगवानी की। रथ कालबादेवी मंदिर, झवेरी बाजार से नगर के मुख्य मार्गों से निकला।

Mahavir Janma Kalyanak celebrated with Rathotsav
सुरेश जैन ने बताया कि रथयात्रा के मार्ग पर आचार्य प्रमाण सागर महाराज ससंघ, गणिनी आर्यिका जिनदेवी माताजी ससंघ का पाद पक्षालन किया गया। रथोत्सव में धर्मप्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीजी को रथोत्सव में विराजमान करके सौधर्म इंद्र पारस, गणेशलाल, मगनलाल हेमावत रथ सारथी गणेशलाल रजावत, धनपति कुबेर दवाचंद जिमावत ने पुष्प वर्षा, श्रीजी पर चंवर ढोलने देवीलाल भोरावत ने धर्म लाभ लिया। सभी भक्तजनों को प्रभावना कमलादेवी, लक्ष्मीदेवी, प्रमीलादेवी हेमावत परिवार ने वितरण की। श्रीजी का महामस्तकाभिषेक, अष्ट द्रव्यों से आराधना गुलालवाडी एवं भूलेश्वर मंदिर में हुई। रथोत्सव को सफल बनाने जमनालाल हपावत, वंसत दोषी, दिनेश पांडे, अशोक दोषी, राजेश दोषी, उल्लास जैन, विनोद शाह, जगदीश शाह, रमेश बोहरा, अजित गांधी, पारस हेमावत, नवीन बड़ोदिया, मनोज जैन, प्रवीण जैन, संजय राजा जैन, विजय भोरावत, मोहनलाल पदावत, रोशन सद्गुरु, कैलाश पदावत, श्रीपाल खेरोदीया के साथ समस्त मंदिरों के ट्रस्टी, पार्श्वनाथ नवयुवक मंडल गुलालवाडी, भूलेश्वर नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story