✕
वीरांगना झलकारी बाई की मनाई पुण्यतिथि
By EditorialPublished on
कोली समाज द्वारा कुम्हेर गेट स्थित कोली बगीची पर अमर शहीद वीरागंना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्जवलित कर पुण्यतिथि (Death anniversary) मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सुमन कोली ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई कोली समाज का गौरव एवं आदर्श हैं।

x
भरतपुर : कोली समाज द्वारा कुम्हेर गेट स्थित कोली बगीची पर अमर शहीद वीरागंना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्जवलित कर पुण्यतिथि (Death anniversary) मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सुमन कोली ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई कोली समाज का गौरव एवं आदर्श हैं। उन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रूपसिंह ने कहा कि झलकारी बाई रानी लक्ष्मी बाई (Bai Rani Laxmi Bai) की सेनापति थीं । उन्होंने दुर्गा दल नाम से महिलाओं की एक सेना का गठन कर 1857 की क्रांति मे अंग्रेजो से लोहा लिया और लडते लडते अपने प्राण त्याग दिये । इस मौके पर मोहन महावर, विस्साराम नेताजी, लकी महावर, लोकेश, ताराचन्द, राजेन्द्र, सोनसिंह, नरेन्द्र, मुकेश, रामावतार, राजकुमार, डालचन्द, योगेन्द्र, भगवानसिंह, गौतम आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
