✕
दो करोड़ का गोल्ड बस से चोरी, जूलर की सतर्कता से पुलिस को मिल रही मदद
By EditorialPublished on
हैदराबाद (Hyderabad) से मुंबई (Mumbai) लौट रहे पवई के एक जूलरी कारोबारी का बैग बस से चोरी हो गया। बैग में करीब 2 करोड़ से ज्यादा की जूलरी और नकदी थी। हालांकि जूलरी कारोबारी की समझदारी के चलते अब पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और पुलिस दावा कर रही है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

x

नवी मुंबई : हैदराबाद (Hyderabad) से मुंबई (Mumbai) लौट रहे पवई के एक जूलरी कारोबारी का बैग बस से चोरी हो गया। बैग में करीब 2 करोड़ से ज्यादा की जूलरी और नकदी थी। हालांकि जूलरी कारोबारी की समझदारी के चलते अब पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और पुलिस दावा कर रही है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
पवई (Powai) के जूलरी कारोबारी महेंद्र मालू (39) पिछले मंगलवार को हैदराबाद से मुंबई लौट रहे थे। वे अपने साथ 350 ग्राम गोल्ड जिसकी कीमत 2.08 करोड़ रुपये है, और करीब पांच लाख रुपये कैश (Five lakh rupees cash) लिये हुये थे। यह गोल्ड और कैश उनके साथ बैग में थी। मालू ने सोमवार की शाम को हैदराबाद (Hyderabad) से मुंबई के लिये बस पकड़ी और अपनी बैग एक चेन से सीट को बांधकर रखी थी। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे उनकी बस खोपोली (Khopoli) में एक फूट कोर्ट पर रूकी जहां सभी यात्री चाय-नाश्ता करने के लिये बस से उतर गये। मालू भी फ्रेश होकर कुछ नाश्ता करने के लिये बस से उतरे। मालू ने उतरने से पहले अपना मोबाइल फोन का कैमरा रिकॉर्डिंग (Camera recording) मोड पर ऑन कर दिया और सीट में इस तरह छिपा दिया जिससे बैग पूरी तरह कैमरे की नजर में रहे और कोई भी गतिविधि दर्ज हो जाये। मालू जब नाश्ता कर बस में वापस आये तो उनका बैग नदारद था। चोरों ने चेन काटकर बैग चुरा लिया था। मालू ने खोपोली पुलिस (Khopoli Police) में चोरी का यह मामला दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक, बैग में उन दो चोरों की तसवीरें कैद हो गई हैं जिन्होंने चेन काटकर गोल्ड (Gold) और कैश (Cash) से भरी हुई बैग चुराई। हालांकि पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर चोरों को इस बैग में इतना कीमती माल होने की खबर कैसे मिली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि बैग को चेन से बांधकर रखा गया था, लिहाजा चोरों ने अंदाजा लगाते हुये इसी बैग को निशाना बनाया होगा। हालांकि चोरों की नजर उस सेलफोन पर नहीं पड़ी जो जूलर ने सीट में छिपाकर रखा था और जिसमें सारी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
पुलिस के मुताबिक जूलर की इस चतुराई के कारण उनके लिये चोरों की शिनाख्त करना आसान हो गया है और जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
