✕
अणुव्रत समिति का नशा मुक्ति कार्यक्रम
By EditorialPublished on
अणुव्रत समिति मुंबई (Mumbai) द्वारा नशा मुक्ति (Deaddiction) कार्यक्रम डोंगरी में डॉ.मुनि अभिजीत कुमार एवं जागृत कुमार के सानिध्य में आयोजित किया गया

x

मुंबई । अणुव्रत समिति मुंबई (Mumbai) द्वारा नशा मुक्ति (Deaddiction) कार्यक्रम डोंगरी में डॉ.मुनि अभिजीत कुमार एवं जागृत कुमार के सानिध्य में आयोजित किया गया। अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष कंचन सोनी ने स्वागत किया। मुनि अभिजीत कुमार ने कहा कि किसी के प्रति मन में बुरे भाव आए तो क्षमा का पावर अपने साथ रखना चाहिए। नशा नाश का द्वार है और मुस्कान विकास का द्वार है। मुनि जागृत कुमार ने कहा परिस्थितिवश या मजबूरी में न चाहते हुए भी ग़लत कार्य करना पड़ता है लेकिन हम जीवन में परिवर्तन लाकर सफल बन सकते है उसके लिए मेडिटेशन के प्रयोग करवाए। दक्षिण मुंबई सभा अध्यक्ष गणपत डागलिया ने विचार रखे। संचालन दिनेश धाकड़ ने किया। कार्यक्रम में संयोजिका भावना धाकड़, रेखा धाकड़, संयोजिका विनीता धाकड़, संगीता राठौर, अणुव्रत समिति मुंबई सहमंत्री अंजू कोठारी, कोषाध्यक्ष लतिका डागलिया, संयोजक किशन राठौड़, सहसंयोजक प्रवीण डागलिया, श्याम कच्छारा, रमेश राठौड़, सी पी मादरेचा, भरत धाकड़, राजेश चौधरी, मुकेश मादरेचा, मनीष परमार की उपस्थिति रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
