Bisa Nagda Samaj celebrated Mahavir Jayanti
मुंबई । सकल दिगंबर जैन बिसा नागदा समाज मुंबई द्वारा संचालित शांतिनाथ युवा मंडल अंटोपहिल, वड़ाला, शांतिनाथ युवा सीमित मुंबई द्वारा भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) स्वामी के जन्म कल्याणक पर टाटा कैंसर होस्पीटल (Tata Cancer Hospital) एवं केईएम अस्पताल (KEM Hospital) के रोगियों एवं परिजनों को भोजन वितरण किया गया। संयोजक कीर्ति संघवी, इन्दर इसरावत ने बताया कि स्वामी वात्सल्य के मुख्य सहयोगी रमेश कुमार सिंघवी, शांतिलाल डुंगावत, जितु सिंघवी, रोशनलाल केलावत, कान्तीलाल जुसावत, पुष्कर मनजियोत, मोहनलाल संघवी,महेंद्र पूंजावत, भंवरलाल खरकीया, सोहनलाल इसरावत, इन्दरलाल तलावत, मोहनलाल डांबी, महावीर हरजीयोत, छगनलाल सेरावत, विनोद संघवी, मुकेश बम्बोरीया,पंकज सेरीया परिवारों का सहयोग रहा। आयोजन सफल बनाने मंडल, युवा सीमित के पदाधिकारी के साथ सकल दिगंबर जैन बिसा नागदा समाज मुंबई के पंचगणो का सहयोग रहा। यह जानकारी संयोजक कीर्ति पुरावत ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story