Karnataka Assembly Elections
बेंगलुरू : कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) की तारीखों का एलान हो गया है। इसके साथ ही टिकट पाने के लिए पार्टी नेताओं की दावेदारी भी शुरू हो गई है। सोमवार को बेंगलुरू (Bangalore) स्थित कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) में टिकट की मांग को लेकर खूब हंगामा हुआ। दरअसल कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता टिकट की मांग लेकर बेंगलुरू स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि सर्वे के बाद ही उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी कर चुकी है।
सर्वे के बाद दिए जाएंगे टिकट
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं (Workers) के टिकट की मांग के बीच कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने बताया कि हमारे टिकटों की भारी मांग है। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति (Central election committee) की बैठक होनी है। इस बैठक में टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। हमने सर्वे कराए हैं और जो भी सबसे अच्छा उम्मीदवार होगा, उसे टिकट दी जाएगी।
124 सीटों पर घोषित किए जा चुके हैं उम्मीदवार
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को नई दिल्ली (New Delhi) स्थित पार्टी मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में बाकी उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 124 सीटों पर कांग्रेस पहले ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है। कांग्रेस की नजर अल्पसंख्यक वोटों के साथ ही महिला मतदाताओं पर भी है। पहली सूची में भी कांग्रेस ने 6 महिलाओं व 8 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट में भी इन दोनों वर्गों को साधने की कोशिश हो सकती है।

Editorial

Editorial

Next Story