Cricket

कोलकाता : ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) के अंतिम ओवरों में तेजी से बनाए नाबाद अर्धशतक की मदद से मौजूदा विजेता गुजरात टाइटंस ने शनिवार को यहां आईपीएल के मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) को सात विकेट से हरा दिया।
इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया और प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब आ गया है। गुजरात ने कोलकाता से अपनी पिछली बार का भी बदला ले लिया। कोलकाता (Kolkata) ने गुजरात (Gujarat) को उसके घर में हराया था जहां रिंकू सिंह ने यश दयाल के ओवर में पांच छक्के लगाए थे।
सलामी बल्लेबाज रहमतुल्लाह गुरबाज की अर्धशतकीय पारी की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स
(KKR)
ने सात विकेट पर 179 रन बनाए। गुरबाज ने 39 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 81 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनके अलावा आंद्रे रसेल ने आखिरी ओवरों में 19 गेंदों पर 34 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के लगाए। गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी (3/33) सबसे सफल गेंदबाज रहे। लेकिन 25 रन देकर दो विकेट लेने वाले जोश लिटिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आउटफील्ड गीली होने के कारण 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ मैच
जवाब में गुजरात को इस लक्ष्य को हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई और टीम ने 13 गेंद शेष रहते 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। विजय शंकर ने 24 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए और दो चौके व पांच छक्के जड़े। उनके अलावा डेविड मिलर भी 18 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने दो चौके व इतने ही छक्के जड़े।
गुरबाज ने कोलकाता को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया
इससे पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। गुरबाज लंबे शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों को इसकी झलक दिखाई। उनके दम पर ही कोलकाता ने पावरप्ले के शुरूआती छह ओवर में दो विकेट पर 61 रन बनाए। हार्दिक पर उन्होंने लगातार तीन चौके लगाए तो शमी और अफगानिस्तान (Afghanistan) के अपने साथी राशिद पर भी छक्के जड़े। इस दौरान शमी ने जगदीशन को पगबाधा और शार्दुल ठाकुर को मोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
Editorial

Editorial

Next Story