ED
मुंबई । कारोबारी दीपक कुमार, उनकी फर्म नैना ज्वेलर्स और फरार कारोबारी रमेश काडेल के बैंक बैलेंस सहित करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ED) ने जब्त कर ली है। ये सभी कुछ सालों पहले विदेश से फर्जी आयात के मद में 518 करोड़ रुपये के समतुल्य की विदेशी मुद्रा के ट्रांसफर के मामले में हवाला नेटवर्क के साथ संबंधित होने के आरोपी हैं।
वर्ष 2015 में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इस मामले में योगेश्वर डायमंड्स और अन्य के विरुद्ध एफआईआर (FIR) दर्ज की थी जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले की जांच शुरु की थी। आरोप था कि योगेश्वर डायमंड्स ने फर्जी बिलों के आधार पर हॉंगकॉंग एसएआर, चीन
(China)
की कंपनियों को फंड ट्रांसफर किये हैं। स्टार ग्रेस लिमिटेड ऐसी ही एक कंपनी है जिसे अवैध तरीक से रकम ट्रांसफर की गई है। ईडी की जांच में पता चला था कि कुमार हॉंगकांग की कंपनी का निदेशक है और वह ईडी के समन्स को लगातार नजरंदाज कर रहा था। करीब छह सालों तक चकमा देने के बाद 23 फरवरी को जब दीपक कुमार दुबई से लौटा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

Next Story