CP Joshi

राजसमंद, 29 अप्रैल । प्रदेश सरकार ने विगत 4 वर्षों से प्रदेश की जनता को परेशान किया है। प्रदेश में चारों तरफ अपराध का बोलबाला रहा है। महिलाओं को जितनी तकलीफ हुई है उसके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। आज मैं प्रभु श्रीनाथजी व चारभुजा नाथ के दर्शन कर के प्रदेश की जनता की उन्नति व अमन चैन के लिए प्रार्थना करने आया हूँ। जनता आने वाले चुनाव परिणाम भाजपा (BJP) के पक्ष में करके कांग्रेस (Congress) को सबक सिखा देगी। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने मीडिया से कही। जोशी ने प्रात: श्रीनाथजी के श्रृंगार के दर्शन करने के पश्चात गढ़बोर के लिए प्रस्थान किया जहां भगवांदा, पसुन्द, मांडावाड़ा टोल, चारभुजा तक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चारभुजा में विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में स्वागत हुआ फिर प्रभु चारभुजा नाथ के दर्शन किए। जहां पुजारी ने जोशी सहित मौजूद जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के ललाट पर चंदन लेपन किया और चरनामृत प्रदान किया। इसके बाद जोशी ने पूर्व उपप्रधान नारायण सिंह सोलंकी के यहाँ शादी समारोह में शिरकत की।
Editorial

Editorial

Next Story