Tharoor's big statement

नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress) नेता और लोकसभा (Loksabha) सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने विपक्षी एकता को लेकर बड़ा बयान दिया है।
थरूर ने 'विपक्ष में एकता की हालिया लहर का स्वागत करते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस अन्य दलों के लिए ‘वास्तविक केंद्र बिंदु रहेगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व में होते, तो इस बात को लेकर 'शेखी बघारने के बजाय किसी छोटे दल को 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी गठबंधन के संयोजक की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते। थरूर ने एक साक्षात्कार में कहा कि 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने की घटना ने 'विपक्षी एकता की आश्चर्यजनक लहर पैदा कर दी है। कई विपक्षी दलों को इस सूक्ति की अहमियत समझ में आने लगी है कि 'एकता हमें मजबूत बनाती है और फूट हमें कमजोर करती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि यदि अधिकतर विपक्षी दलों को एकजुट होने के लिए नया कारण मिल गया और उन्होंने एक-दूसरे के वोट काटना बंद कर दिया, तो भाजपा के लिए 2024 के चुनाव (Election) में बहुमत हासिल करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

Editorial

Editorial

Next Story