✕
राठौड़ नेता प्रतिपक्ष, पूनिया उप नेता बने
By EditorialPublished on 3 April 2023 5:30 AM IST
भाजपा (BJP) ने राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) को अपना प्रतिपक्ष बना दिया है। रविवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi), पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों की भाजपा मुख्यालय (BJP headquarters) में बैठक के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे इसकी घोषणा की गई। सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। राजेंद्र राठौड़ ने कहा, मेरे जैसे जमीनी कार्यकर्ता को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी है।

x
जयपुर : भाजपा (BJP) ने राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) को अपना प्रतिपक्ष बना दिया है। रविवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi), पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों की भाजपा मुख्यालय (BJP headquarters) में बैठक के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे इसकी घोषणा की गई। सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। राजेंद्र राठौड़ ने कहा, मेरे जैसे जमीनी कार्यकर्ता को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी है।
इस दौरान वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया + और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पहले विधायक दल की बैठक के दौरान पूर्व विधानसभा (Assembly) अध्यक्ष कैलाश मेघवाल नाराज होकर चले गए। हालांकि वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बाद वे लौट आए। इधर, चूरू से आए राजेंद्र राठौड़ के समर्थकों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी भी की। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता और चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, पार्टी हाईकमान और विधायक स्तर पर नेता प्रतिपक्ष को लेकर निर्णय हो चुका है। इसके साथ ही आने वाले चुनाव में कांग्रेस को किस तरह हराना है, इस पर भी चिंतन और मनन किया जाएगा।
शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय (National) संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम और जयपुर प्रांत के प्रचारक बाबूलाल की सेवा भारती भवन में बैठक हुई थी। इसमें राजस्थान (Rajasthan) में होने वाले संगठनात्मक बदलाव के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह ने दो दिन में नया नेता प्रतिपक्ष बनने का दावा किया था।
सीपी जोशी ने राजेंद्र राठौड़ के बता दिया था नेता प्रतिपक्ष
इससे पहले शुक्रवार रात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक ट्वीट किया था। इसमें राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष बता दिया था। हालांकि कुछ ही देर बाद ट्वीट (Tweet) डिलीट कर दिया था । इस ट्वीट से सियासी हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई थी।
बता दें कि भाजपा ने 12 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Opposition Gulab Chand Kataria) को असम का राज्यपाल बना दिया था। इसके बाद से ही राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली चल रहा था।
भारतीय जनता पार्टी में लगभग दो महीने से खाली नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के लिए चेहरे की खोज की चर्चाओं पर विराम लगने वाला है। अब तक उप नेता प्रतिपक्ष रहे और विधानसभा में भाजपा के संकटमोचक नेता राजेंद्र राठौड़ को प्रमोट कर नेता प्रतिपक्ष बनाने पर करीब-करीब सहमति बन गई।
भाजपा नेताओं और संघ ने गत शुक्रवार को पूरे दिन मंथन के बाद राठौड़ के नाम पर सहमति बना ली है। भाजपा और संघ पदाधिकारियों के बीच सेवा सदन में मंथन में 4 नेताओं के नामों पर चर्चा की गई। जिसमें राठौड़ का नाम फाइनल किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
