✕
संभागभर में पुलिस ने 2,144 अपराधियों को पकड़ा
By EditorialPublished on
पुलिस (Police) ने ऑपरेशन गैंगस्टर (Gangster) क्लीन बॉल्ड में संभागभर में कार्रवाई करते हुए आपराधिक गैंग और इनसे जुड़े 2144 आरोपियों (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने अल सुबह से कार्रवाई शुरू की जो दोपहर तक चलती रही। इस दौरान अपराधियों के निवासी और उनके ठिकानों पर दबिश दी गई।

x

उदयपुर : पुलिस (Police) ने ऑपरेशन गैंगस्टर (Gangster) क्लीन बॉल्ड में संभागभर में कार्रवाई करते हुए आपराधिक गैंग और इनसे जुड़े 2144 आरोपियों (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने अल सुबह से कार्रवाई शुरू की जो दोपहर तक चलती रही। इस दौरान अपराधियों के निवासी और उनके ठिकानों पर दबिश दी गई।
पुलिस महानिरीक्षक (Inspector General of Police) अजयपाल लांबा ने बताया कि संभाग को अपराध मुक्त करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस ने गैंगस्टर क्लीन बॉल्ड ऑपरेशन (Operation) चलाया। इसके अंतर्गत अलग-अलग थानों को थानाधिकारियों के नेतृत्व में 2994 पुलिस जवानों की टीमों ने उदयपुर समेत संभाग के चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद और प्रतापगढ़ में अलसुबह से आपराधिक गतिविधियों में शामिल और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू की, जो दोपहर तक जारी रही। संभाग में अपराधियों के 2081 ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। उदयपुर (Udaipur) से 402, चित्तौड़गढ़ से 553, बांसवाड़ा से 848, डूंगरपुर से 142, राजसमंद से 92 और प्रतापगढ़ से 107 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों पर आबकारी, एनडीपीएस (NDPS) आर्म्स एक्ट, अवैध वसूली के प्रकरण दर्ज है और कुछ आरोपी वांछित थे । उदयपुर में पुलिस की 177 टीमों ने 177 जगहों पर दबिशें देकर एनडीपीए, आबकारी, आर्म्स एक्ट में 31, अवैध खनन में 4, 26 स्थाई वारंटियों, 43 ईनामी अपराधी, जघन्य अपराध में 6, सामान्य मामलों में 25 और भादस की धारा 151 में 280 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
आईजी लांबा ने बताया कि इस ऑपरेशन (Operation) को चलाने का उद्देश्य संभागभर में अपराधों पर लगाम लगाना और संगठित गिरोहों द्वारा किये जाने वाले संगठित अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाना है। इसके अलावा आरोपियों से पूछताछ कर आपराधिक मामलों में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभाग में आगे भी समय-समय पर अभियान जारी रहेगा, जिसमें पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस मुख्यालय (Police Headquarter) के आदेश पर गत 19 मार्च को शहर के और 20 मार्च को जिले भर के थानों ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पिछली बार भी कार्रवाई रविवार को ही की गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर एडीएम सिटी के समक्ष पेश किया गया था जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया था।
उदयपुर शहर युवा मोर्चा का महामंत्री भी गिरफ्तार
उदयपुर हिरणमगरी पुलिस ने भाजयुमो महामंत्री हिमांशु बागड़ी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी (SP) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिसके खिलाफ चार से अधिक प्रकरण विचाराधीन है उन्हें गिरफ्तार कर उसे पाबंद करवाने के निर्देश दिए थे। इसी अभियान के तहत हिरणमगरी पुलिस ने भाजयुमो महामंत्री हिमांशु बागड़ी को भी गिरफ्तार किया और पाबंद करवाकर छोडा । बागड़ी के खिलाफ चार से अधिक प्रकरण विभिन्न थानों में चल रहे है।

Editorial
Next Story
Related News
X
