✕
छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन
By EditorialPublished on
श्रीचारभुजा नाथ मंदिर (Shree Charbhuja Nath Temple) पर छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख जजमान ओम प्रकाश पुत्र मांगीलाल भाटी ने यह मनोरथ रखा था ।

x
राजसमंद : श्रीचारभुजा नाथ मंदिर (Shree Charbhuja Nath Temple) पर छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख जजमान ओम प्रकाश पुत्र मांगीलाल भाटी ने यह मनोरथ रखा था । इस अवसर पर मोही के समस्त कचोलिया तेली समाज के सदस्य एवं समाज जन उपस्थित थे । पुजारी राधेश्याम वैष्णव व पंडित सत्यनारायण खंडेलवाल ने ठाकुरजी को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ भोग धराया। प्रथम ध्वजा महोत्सव का आयोजन रात्रि जागरण महोत्सव का आयोजन हुआ। सभी को प्रसाद वितरण किया गया। यह जानकारी समाज के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल तेली ने दी।
Next Story
Related News
X

