✕
उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे बरी
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ जिले की एक कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) नेता नारायण राणे (Narayan Rane) को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ जिले की एक कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) नेता नारायण राणे (Narayan Rane) को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में बड़ी राहत दी है। उसने राणे को इस मामले में आरोपमुक्त कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसडब्ल्यू उगाले ने राणे को बरी किया। बता दें कि राणे के विरुद्ध महाड में 2021 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्हें उनकी टिप्पणी के लिए रत्नागिरी (Ratnagiri) जिले से गिरफ्तार (Arrested) किया गया था। राणे ने कहा था कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को स्वतंत्रता पाने के वर्ष के बारे में नहीं पता है। यदि मैं वहां होता, तो उन्हें जोर का तमाचा मार देता। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे 15 अगस्त पर महाराष्ट्र की जनता के नाम अपने भाषण में यह भूल गए थे कि देश को आजाद हुए कितने साल हो गए हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री राणे के खिलाफ इस टिप्पणी के लिए राज्य में चार प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं।

Editorial
Next Story
Related News
X
