✕
दिलीप नाथ गिरफ्तार, क्षेत्र मैं दबदबा बनाना चाहता है
By EditorialPublished on
शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने केन्द्रीय काराग्रह में बैठकर बजरंग दल विभाग सह संयोजक राजू उर्फ राजेन्द्र परमार की हत्या कर षडयंत्र रचने वाले कुख्यात अपराधी को अंबामाता थाना पुलिस (Ambamata Police Station) ने शनिवार को केन्द्रीय कारागार (Central Jail) अजमेर से गिरफ्तार (Arrested) किया। रविवार को अदालत में पेश किया जहां उसे पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिये।

x

उदयपुर : शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने केन्द्रीय काराग्रह में बैठकर बजरंग दल विभाग सह संयोजक राजू उर्फ राजेन्द्र परमार की हत्या कर षडयंत्र रचने वाले कुख्यात अपराधी को अंबामाता थाना पुलिस (Ambamata Police Station) ने शनिवार को केन्द्रीय कारागार (Central Jail) अजमेर से गिरफ्तार (Arrested) किया। रविवार को अदालत में पेश किया जहां उसे पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिये। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि राजू तेली और उसके बीच में प्रोपर्टी विवाद चल रहा था और दिलीप नाथ को शंका थी कि राजू ने उसकी मुखबिरी की थी, जिस पर पुलिस (Police) ने दिलीप नाथ को चार पिस्टल के साथ पकड़ा था।
थानाधिकारी (Police officer) रविन्द्र चारण ने बताया कि 6 फरवरी को राजू तेली की षडयंत्र पूर्वक हत्या करवाने वाले मुख्य षडयंत्रकारी सिसारमा निवासी दिलीप नाथ पुत्र नारायण नाथ को केन्द्रीय कारागाह अजमेर से कड़ी सुरक्षा के बीच थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई नारायणसिंह, कांस्टेबल आलोक, सवाई सिंह, सुनील कुमार, कल्पेश, श्रवण कुमार की टीम ने गिरफ्तारी वारंट से गिरफ्तार किया। कड़ी सुरक्षा के बीच उदयपुर (Udaipur) लाये । जहां पर उसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे और राजू तेली के बीच में प्रोपर्टी व जमीनों को लेकर रंजिश चल रही थी। साथ ही पुलिस द्वारा चार पिस्टल (Pistol) उससे जब्त की, जिसकी आशंका थी कि राजू ने पुलिस की मुखबिरी कर पिस्टल जब्त करवाई और उसकी गिरफ्तारी करवाई। गिरफ्तार होने से पूर्व राजू की हत्या का षडयंत्र सिसारमा रोड स्थित टिप्स बुल होटल में बैठकर अपने गुर्गो के साथ हत्या की योजना रची। योजना के अनुसार वह जेल से मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने गुर्गो को दिशा निर्देश देता रहता था और समय- समय पर मामले को लेकर अपडेट लेता रहता था। प्रीतम उर्फ बंटी की प्रेमिका गायत्री कंवर ने जयपुर के शूटर विजय सिकरा को 20-25 दिन तक अपने घर में पनाह थी और व्हाट्सएप (Whatsapp) पर गायत्री कंवर को दिलीप दिशा-निर्देश देता था। इस आधार पर शूटर विजय से रेकी करवाई और हत्या को अंजाम दिया था।
पूछताछ में दिलीप नाथ (Dilip Nath) ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के बाद रामपुरा क्षेत्र में राजू परमार का दबदबा हो गया। जो उसे ठीक नहीं लग रहा था । वह रामपुरा क्षेत्र का डॉन बनना चाहता था । इसलिए योजनाबद्ध तरीके से 6 फरवरी शाम को राजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र तेली (Rajendra Teli) पुत्र उंकार तेली की हत्या करवाई थी। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जहां उसे रिमांड पर रखने के आदेश दिये। रिमांड अवधि के दौरान मामले के बारे में विस्तार से जांच की जाएगी। योजना में और कौन-कौन लिप्त है इनका पता लगाकर गिरफ्तार की जायेगी। थानाधिकारी ने बताया कि दिलीप शातिर अपराधी होकर इस पर 32 से अधिक मुकदमे दर्ज है। इसमें चार मामले हत्या के है। इस मामले में अब तक विजय सिकरा, प्रीतम बंटी, भरत सिंह हवाला, यशपाल सालवी, प्रियंक जिनगर, जितेन्द्र उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने हत्या के मुख्य सरगना एवं षडयंत्रकारी के रुप में दिलीप नाथ का नाम बताया था ।

Editorial
Next Story
Related News
X
