BJP Mahila Morcha
जोधपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की ओर से एक दिवसीय (One day) प्रशिक्षण शिविर (Training Camp) का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस सरकार (Congress Govt) को घेरने के लिए मुद्दे तय हुए और साथ ही केंद्र की योजनाओं का प्रचार करने का संकल्प लिया गया। जोधपुर (Jodhpur) में भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा एक्टिव मोड में आ गया है। रविवार को पूरे दिन में पांच अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण शिविर लगाकर महिलाओं को चुनावी रण के लिए तैयार किया गया। महिला मोर्चा ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार को भी जमकर घेरा । भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा की अगुवाई में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला जोधपुर शहर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को स्टील भवन में 5 सत्रों में हुआ ।
शिविर की शुरुआत निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महापौर नगर निगम दक्षिण वनीता सेठ, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गैना, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इंद्रा राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) सदस्य डॉ संगीता सोलंकी प्रदेश मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदीया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पुरोहित ने दीप प्रज्वलन कर किया। जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय निर्माण में भाजपा का योगदान एवं विकास यात्रा, महिला विरोधी राजस्थान (Rajasthan) की गहलोत सरकार, मोदी सरकार में महिला कल्याणकारी योजनाएं, सोशल मीडिया (Social media) एवं मिशन 2023-24 विजय संकल्प में महिला की भूमिका पर चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में रफीक लोहार, लीलावती भाटी, कविता कृष्णमूर्ति, शशिकला मनिहार, सोनिया कोहली मीना सांखला ललिता सुखनानी, संजू व्यास मनोहर कवर कमला सेन, कांता राठी, प्रियंका त्यागी मौजूद रहे।
महिला अपराध पर सरकार को घेरेगा मोर्चा:
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रेप एवं महिला शोषण (Exploitation of women) के मामले में कांग्रेस की गहलोत (Gahlot) सरकार (Government) नंबर वन पर है । आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है ऐसी महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसी मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story