✕
महागठबंधन पर बरसे अमित शाह
By EditorialPublished on
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) नवादा के मंच से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू यादव (Lalu Yadav) के मेल से बनी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने दावा किया 2024 में बिहार की 40 की 40 सीटों पर कमल खिलेगा और उसके बाद महागठबंधन की सरकार (Government) अपने वजन से गिर जाएगी।

x
नवादा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) नवादा के मंच से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू यादव (Lalu Yadav) के मेल से बनी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने दावा किया 2024 में बिहार की 40 की 40 सीटों पर कमल खिलेगा और उसके बाद महागठबंधन की सरकार (Government) अपने वजन से गिर जाएगी। 2025 में भाजपा बिहार में सरकार बनाएगी। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। देश (Country) की जनता ने तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) बनेंगे। साथ ही बिहार (Bihar) की जनता ने ठान लिया है कि राज्य की सभी 40 लोकसभा (Loksabha) सीटों पर मोदी जी का कमल खिलेगा। शाह ने यह भी दावा किया कि तेजस्वी यादव का बिहार का सीएम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे।
लालू-नीतीश पर अटैक करते हुए शाह ने कहा कि जिस सरकार (Government) में जंगलराज के प्रणेता लालू की पार्टी उपस्थित हो तो बिहार में कभी शांति नहीं आ सकती। मैंने गवर्नर साहब को फोन किया तो ललन सिंह बुरा मान गए। उन्होंने कहा कि आप क्यों बिहार के मामले में इंटरफेयर करते हैं। मैंने कहा कि मैं देश का गृहमंत्री हूं। बिहार का लॉ एंड आर्डर भी मेरी चिंता का विषय है। जब आप विफल हो जाएंगे तो मुझे चिंता करना ही पड़ेगा। लालूजी के बेटे के मुख्यमंत्री बनना है। लालूजी (Laluji) को कहने आया हूं कि लालूजी नीतीश बाबू को आप जानते हो । प्रधानमंत्री (Prime Minister) बनने से रहे। वहां जगह खाली नहीं है। देश की जनता ने तय किया है कि इस बार भी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ही प्रधानमंत्री बनाएगी। अगर मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए तो नीतीश बाबू कभी आपके बेटे को सीएम नहीं बनने देंगे।
शाह ने कहा कि नीतीश जी भी गलतफहमी (Misunderstanding) में है। लेकिन बिहार की जनता गलतफहमी में नहीं है। जनता ने निर्णय कर लिया है कि बिहार के 40 की 40 सीटों पर नरेंद्र मोदी की जीत होगी । 40 सीटों पर कमल खिलने वाला है। अमित शाह ने एक बार फिर दोहराया भाजपा के दरवाजे जदयू के लिए हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र की सरकार यह नीयत और नीति की सरकार है । लल्लन बाबू और बिहार की जनता को कह देना चाहता हूं कि जदयू के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद है। अगर किसी को आशंका है कि 2024 चुनाव के परिणाम के बाद कुछ होने वाला है तो मन से निकाल दें। जनता भी चाहती है कि अब नीतीश बाबू (Nitish Babu) को वापस न लिया जाए। जातिवाद का जहर खोलने वाले नीतीश कुमार और भ्रष्टाचार के प्रणेता लालू प्रसाद और इन दोनों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अभी राजनीतिक संबंध नहीं बनाएगी । अमित शाह ने बिहार में महागठबंधन की सरकार सत्ता की लालच पर आधारित है। लालच की पराकाष्ठा देखिए कि लालूजी के बेटे ने नीतीश जी को सांप कहा, पलटू चाचा कहा, धोखेबाज कहा, लालची कहा, अहंकारी कहा और गिरगिट तक कह दिया । मगर नितीश बाबू पीएम बनने के मोह में उनके साथ चले गए। लोकसभा चुनाव के बाद 2024 के बाद यह सरकार (Government) अपने ही वजन से गिर जाएगी। मोदीजी ही कालाबाजारी और भ्रष्टाचार से आपको मुक्ति दिलाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
