✕
उद्धव के बाद एनसीपी ने भी राहुल के बयान से किया किनारा
By EditorialPublished on 3 April 2023 5:30 AM IST
वीर सावरकर (Veer Savarkar) पर कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की टिप्पणी के बाद एक तरफ जहां शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) उनके खिलाफ हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ एनसीपी (NCP) (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) चीफ शरद पवार ने भी वीर सावरकर का समर्थन किया है।

x

मुंबई : वीर सावरकर (Veer Savarkar) पर कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की टिप्पणी के बाद एक तरफ जहां शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) उनके खिलाफ हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ एनसीपी (NCP) (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) चीफ शरद पवार ने भी वीर सावरकर का समर्थन किया है। शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि आज लोग सावरकर पर टिप्पणी कर वाहवाही लूटना चाहते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि सावरकर के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। जिन लोगों को उनसे असहमति है, वह इसको राष्ट्रीय (National) मुद्दा नहीं बना सकते हैं। नागपुर में एक कार्यक्रम (Program) में पहुंचे एनसीपी चीफ शरद पवार ने वीर सावरकर के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
शरद पवार ने कहा कि आज लोग सावरकर को राष्ट्रीय मुद्दा बना रहे हैं, जबकि यह कोई राष्ट्रीय मुद्दा है ही नहीं। शरद पवार ने कहा कि मैंने भी पहले सावरकर के बारे में कुछ बातें रखी थीं, लेकिन मेरी कोई व्यक्तिगत राय नहीं थी । वह सिर्फ और सिर्फ हिंदू महासभा को लेकर थी । शरद पवार ने कहा कि सावरकर के बारे में लोगों की चाहे जो भी राय हो, लेकिन उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
शरद पवार ने संसद में सावरकर पर रखी अपनी बात का जिक्र किया
इस दौरान शरद पवार ने संसद में सावरकर के बारे में रखे गए अपने विचारों का जिक्र किया। शरद पवार ने कहा कि 32 साल पहले की बात है। उन्होंने संसद के अंदर वीर सावरकर के अच्छे विचारों के बारे में अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के रत्नागिरी (Ratnagiri) में एक घर बनवाया था। साथ ही घर के सामने एक छोटा मंदिर भी बनवाया था। उस मंदिर में पूजा करने के लिए में वीर सावरकर ने वाल्मीकि समुदाय के एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी. यह एक अच्छी पहल थी ।
सावरकर के सम्मान में BJP - शिवसेना कर रही यात्रा
बता दें कि वीर सावरकर पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की टिप्पणी के बाद बीजेपी उन पर निशाना साध रही है। साथ ही साथ एमवीए में शामिल उद्धव गुट को भी निशाने पर ले रही है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी बार-बार सावरकर का अपमान करते हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे जी कुछ नहीं बोलते हैं। वह गठबंधन धर्म निभाने में बिजी हैं। आज बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shivsena) ( शिंदे गुट) वीर सावरकर के सम्मान में एक 'सावरकर गौरव यात्रा' का आयोजन किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
