✕
22 जनवरी को गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
By EditorialPublished on
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले वर्ष 22 जनवरी को रामलला को स्थायी गर्भगृह में प्रतिष्ठित करने की तिथि निर्धारित की है। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सितंबर तक गर्भगृह और अक्टूबर तक रामलला की मूर्ति का निर्माण पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। गर्भगृह के निर्माण में मकराना मार्बल का उपयोग हो रहा है।
_202304291619191199.png)
x
अयोध्या (एजेंसी)। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले वर्ष 22 जनवरी को रामलला को स्थायी गर्भगृह में प्रतिष्ठित करने की तिथि निर्धारित की है। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सितंबर तक गर्भगृह और अक्टूबर तक रामलला की मूर्ति का निर्माण पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। गर्भगृह के निर्माण में मकराना मार्बल का उपयोग हो रहा है।
चंपतराय ने कहा कि भूतल पर सिर्फ रामलला विराजमान होंगे। प्रथम तल पर राम दरबार होगा, जबकि द्वितीय तल खाली होगा, जिसकी उपयोगिता मंदिर की ऊंचाई के लिए होगी। शिखर, आसन, दरवाजे में स्वर्ण का उपयोग भी किया जाएगा। गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 34 सीढियां बनाई गईं हैं। चंपतराय ने कहा कि रामलला की मूर्ति अयोध्या में ही बनेगी। यह प्रतिमा पांच वर्ष के बालक की होगी। रामनवमी पर रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणों का तिलक हो सके इसके लिए विज्ञानियों की टीम अपना कार्य लगभग पूर्ण कर चुकी हैं। इसकी देखरेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।
Next Story
Related News
X

