✕
पालघर साधू हत्याकांड की जांच करेगी सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
By EditorialPublished on
2020 में दिल दहला देने वाले महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर साधू हत्याकांड (Palghar Sadhu Murder Case) की जांच अब सीबीआई करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने इस बारे में सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे संज्ञान में लिया और मामले की जांच को सीबीआई को सौंपने के फैसले को हरी झंडी दिखा दी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महाराष्ट्र सरकार को इस बारे में एफिडेविट फाइल करने को कह दिया है कि यह मामला अब जांच के लिए सीबीआई को दिया जा रहा है।

x

मुंबई । 2020 में दिल दहला देने वाले महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर साधू हत्याकांड (Palghar Sadhu Murder Case) की जांच अब सीबीआई करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने इस बारे में सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे संज्ञान में लिया और मामले की जांच को सीबीआई को सौंपने के फैसले को हरी झंडी दिखा दी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महाराष्ट्र सरकार को इस बारे में एफिडेविट फाइल करने को कह दिया है कि यह मामला अब जांच के लिए सीबीआई को दिया जा रहा है।
इससे पहले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा था कि जांच को सीबीआई (CBI) को सौंपने के लिए उन्होंने क्या तैयारी की है। राज्य सरकार ने जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय मांग लिया था। शुक्रवार की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट को महाराष्ट्र सरकार ने विस्तार से मामले को सीबीआई को सौंपने के बारे में जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी।
साधू हत्याकांड की जांच CBI से करवाने का ठाकरे सरकार ने किया था विरोध
16 अप्रैल 2020 को पालघर जिले के गढ़चिंचले गांव में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की उपद्रवी भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी। साधू अपने आध्यात्मिक गुरु की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में जा रहे थे। शॉर्ट कट के लिए वे साधू गांव के अंदर की सड़क की ओर मुड़ गए थे. रास्ते में गांव वालों ने उन्हें रोक लिया और शक के आधार पर तीनों की हत्या कर दी। विपक्ष इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहा था। जबकि उद्धव ठाकरे सरकार का कहना था कि महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) की जांच के बाद सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।
पालघर में इस तरह साधू हत्याकांड को दिया गया था अंजाम
निर्दोष साधुओं की पीट-पीट कर हत्या किए जाने से देश भर में रोष था। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सरकार पर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई में ढिलाई करने के आरोप लगे थे। ठाकरे सरकार को हिंदुओं की विरोधी कहा गया था। इस हत्याकांड के बाद महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग की ओर से करीब 250 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई। कई नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया गया।
Palghar Sadhu Murder Case, Maharashtra, CBI, Supreme Court, Uddhav Thackeray, Maharashtra Police, Gujarat, Surat,

Editorial
Next Story
Related News
X
